रात में पेड़ों के नीचे सोना क्यों किया जाता है मना? क्या है इसके पीछे की असली सच्चाई? इसके बारे में प्रस्तुत है हिंदी में जानकारी।

जब से यह दुनिया बनी है तब से ही पेड़ पौधों का महत्व इंसानों की जिंदगी में बहुत ज्यादा रहा है। लेकिन अक्सर यह कहा जाता है कि रात के समय पेड़ों के नीचे सोना नहीं चाहिए।

हमारे बड़े बुजुर्ग हमें रात में पेड़ के नीचे सोने से मना करते हैं। तो क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया है कि जो पेड़ हमें जीवन देते हैं, ताजा हवा देते हैं तो वही रात में कैसे हमारे जान के दुश्मन बन जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इसके पीछे कौन से चौंकाने वाले वैज्ञानिक कारण और लोगों के अंधविश्वास छिपे हैं।

रात में पेड़ के नीचे ना सोने के वैज्ञानिक कारण

दिन के समय पेड़ पौधे प्रकाश संश्लेषण (Photo synthesis) की प्रक्रिया को करते हैं। इसमें पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को लेते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। पर रात में पेड़ों को सूर्य की रोशनी नहीं मिलती जिसकी वजह से प्रकाश संश्लेषण रुक जाता है।

  1. सांस लेने में दिक्कत –विज्ञान के मुताबिक रात को पेड़ों से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) की वजह से पेड़ के नीचे सोने पर सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। तो सही मात्रा में ऑक्सीजन ना मिल पाने से सिर दर्द, बेचैनी या फिर घुटन महसूस हो सकती है।
  2. ज्यादा नमी और ठंडी हवा – रात को पेड़ के नीचे सोने पर कई प्रकार की बीमारियां जैसे कि सर्दी जुकाम, एलर्जी या सांस से जुड़ी हुई समस्याएं हो सकतीं हैं। दरअसल पेड़ों के नीचे जो नमी (Moisture) होती है इसकी वजह से सीलन बढ़ जाती है जो हवा को ठंडा कर देती है।
  3. कीड़े मकोड़े और जानवरों का होता है खतरा पेड़ अनेकों प्रकार के छोटे और बड़े जीवों एवं जानवरों का घर होते हैं। इसलिए रात के समय सांप, कीड़े, मच्छर और दूसरे नुकसान पहुंचाने वाले जीव ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए ऐसे में पेड़ के नीचे सोना आपके लिए खतरे से खाली नहीं होता है।
  4. मानसिक प्रभाव और पुराने अंधविश्वास –पुराने समय से ही लोग पेड़ों के नीचे सोने के लिए मना करते आएं हैं। लोग ऐसा दावा करते हैं कि पेड़ों के नीचे सोने से कई प्रकार की समस्याएं व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लेती हैं जो इसके मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को प्रभावित कर देती है।
  5. भूत प्रेत का होता है खतरा बहुत से अंधविश्वासी लोग ऐसा मानते हैं कि पेड़ों पर भूत प्रेत का साया होता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति पेड़ के नीचे सोएगा तो भूत इसे अपनी चपेट में ले सकते हैं। हालांकि यह केवल एक भ्रम मात्र है क्योंकि इसमें किसी प्रकार की कोई सच्चाई नहीं है।
  6. किन पेड़ों के नीचे सो सकते हैं
  7. हालांकि रात के समय पेड़ के नीचे सोना सही नहीं होता है लेकिन फिर भी कुछ पेड़ ऐसे हैं जिनके नीचे सोना ज्यादा खतरनाक नहीं होता है –
  8. नीम का पेड़ इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जिसकी वजह से कीड़ों और वायरस (virus) से सुरक्षा मिल सकती है।
  9. पीपल का पेड़ कुछ ऐसी मान्यता है कि पीपल का पेड़ दिन रात ऑक्सीजन देता है लेकिन वैज्ञानिक रूप से ऐसा साबित नहीं है। फिर भी पीपल के पेड़ पर रात के समय सोना सुरक्षित हो सकता है। ‌
  10. बरगद का पेड़ यदि हवा का प्रवाह बहुत अच्छा है तो ऐसी स्थिति में रात के समय बरगद के पेड़ पर सोया जा सकता है।
  11. किन पेड़ों के नीचे रात में सोना नहीं चाहिए
  12. कुछ पेड़ ऐसे हैं जिनके नीचे रात के समय सोना आपके स्वास्थ्य के लिए और आपकी सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है –
  13. घने और बड़े पत्ते वाले पेड़ जो पेड़ काफी ज्यादा घने और बहुत अधिक पत्तों वाले होते हैं इनमें रात के समय कार्बन डाइऑक्साइड ज्यादा बनती है और ऑक्सीजन कम होती है जैसे आम और जामुन के पेड़।
  14. सुगंध वाले पेड़ जिन पेड़ों में से बहुत ज्यादा तेज खुशबू निकलती है इनके नीचे भी सोने से आपको बचना चाहिए। जैसे कि रात रानी का पेड़। इसमें से निकलने वाली खुशबू सिर दर्द और एलर्जी जैसी समस्याओं को उत्पन्न कर सकती है।
  15. जंगल और सुनसान जगह के पेड़ – जंगल और सुनसान स्थान पर जो पेड़ होते हैं इनमें कई प्रकार के जहरीले कीड़े, सांप इत्यादि होते हैं जिनके काटने पर जान जाने का खतरा हो सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

रात के समय पेड़ों के नीचे ना सोने के पीछे बहुत से ठोस वैज्ञानिक और स्वास्थ्य संबंधित कारण हैं। जो पेड़ हमें दिन में ताजगी से भरपूर हवा देते हैं वही रात में इनकी जो गतिविधियां हैं वे इंसानी जीवन के लिए हानिकारक हो सकतीं हैं। इसलिए हमारे लिए यही अच्छा है कि रात को हमें अपने घर में ही सोना चाहिए।

संबंधित लेख

मुख्य तथ्य

  • रात में पेड़ CO₂ छोड़ते हैं
  • दिन में ऑक्सीजन मिलती है
  • रात में कीड़े ज्यादा सक्रिय
  • भूत-प्रेत सिर्फ अंधविश्वास

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

  1. क्या पीपल के पेड़ के नीचे रात में सो सकते हैं?
    वैज्ञानिक रूप से इसकी सलाह नहीं दी जाती। हालांकि खुले और सुरक्षित स्थान में जोखिम अपेक्षाकृत कम हो सकता है।
  2. क्या पेड़ रात में ऑक्सीजन छोड़ते हैं?
    अधिकांश पेड़ रात में ऑक्सीजन नहीं छोड़ते। वे मुख्य रूप से श्वसन (Respiration) प्रक्रिया करते हैं।
  3. रात में पेड़ों के नीचे सोने से क्या नुकसान हो सकता है?
    घुटन, एलर्जी, कीड़े-मकोड़ों का खतरा, सांस लेने में परेशानी तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  4. क्या भूत-प्रेत का डर सही है?
    नहीं, भूत-प्रेत से जुड़ी मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है। इन्हें मुख्य रूप से लोक मान्यताओं और अंधविश्वासों से जोड़ा जाता है।

हमें फॉलो करें

हिंदी में जानकारी।
आपके लिए ऐसी ही रोचक, उपयोगी और तथ्यपूर्ण जानकारी हम लगातार प्रकाशित करते रहते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top