क्या है अनुष्का शर्मा और धोनी की पत्नी का बचपन का कनेक्शन?

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और एमएस धोनी की पत्नी साक्षी खास बॉन्ड शेयर करती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानती हैं। दोनों क्सालमेट रह चुकी हैं।

अनुष्का-साक्षी

अनुष्का क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी हैं तो साक्षी क्रिकेटर MS धोनी की पत्नी हैं। क्रिकेटर की पत्नियां होने के अलावा दोनों ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है।

क्रिकेटर की पत्नियां

दोनों के स्कूल की फोटो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई थी। फोटो में साक्षी फेयरी की ड्रेस में तो अनुष्का पिंक लहंगे में नजर आई थीं।

फैंसी ड्रेस

इसके अलावा एक फोटो में साक्षी और अनुष्का कुछ दोस्तों के साथ मस्ती करती दिखी थीं।

दोस्तों संग मस्ती

बता दें कि अनुष्का के पिता रिटायर कर्नल अजय कुमार की एक बार असम में पोस्टिंग हुई थी। उस वक्त वो सेंट मैरी स्कूल जाती थीं, उसी स्कूल में साक्षी भी पढ़ रही थीं।

अनुष्का के पिता

एक इंटरव्यू में साक्षी के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा था- 'मैं और साक्षी असम के एक छोटे से कस्बे में रहते थे।'

असम

'जब साक्षी ने मुझे बताया कि वो कहां रहती है, तो मैंने कहा मैं भी यहां रह चुकी हूं। फिर साक्षी ने कहा कि मैं इस स्कूल में गई थी, मैंने कहा कि मैं भी इस स्कूल में गई हूं।'

स्कूल

फैंसी ड्रेस वाले फोटो पर अनुष्का ने कहा था- 'मुझे एक फोटो मिली जहां, साक्षी फेयरी की ड्रेस में हैं और मैं घाघरे में तैयार हूं। साक्षी बहुत फनी हैं।'

रिएक्शन

बता दें कि अब साक्षी और अनुष्का दोनों मां बन चुकी हैं। साक्षी ने 2015 में बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने बेटी का नाम जीवा रखा।

जीवा धोनी

वहीं अनुष्का ने जनवरी 2021 में बेटी को जन्म दिया था। उनकी बेटी का नाम वामिका। अनुष्का और विराट बेटी को कैमरे और सोशल मीडिया से दूर रखते हैं।

बेटी

बेहतरीन स्टोरीज देखने के लिए क्लिक करें