अनिल अंबानी के पास 5000 करोड़ का घर है। 16,000 वर्ग फुट में फैला ये घर इस लिस्ट में एबोड तीसरे नंबर पर है। यह घर लगभग 70 मीटर ऊंचा है और इसमें हेलीकाप्टरों के साथ एक हेलीपैड भी बनाया गया है।
रेमंड समूह के अध्यक्ष गौतम संघानिया के पास भारत का दूसरा सबसे महंगा घर है। 16,000 वर्ग फुट में फैले जेके हाउस की कीमत लगभग 6000 करोड़ है। इस घर में 30 से अधिक मंजिलें हैं जिनमें से 6 स्टोरीज तो केवल पार्किंग के लिए हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का घर मन्नत देश के सबसे आलीशान घरों में से एक माना जाता है। यह मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है और इसकी कीमत 200 करोड़ रुपये है।
30,000 वर्ग फुट में फैला ये घर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। इसके मालिक केएम बिड़ला है। बर्मा टीकवुड से बने 20 बेडरूम वाले इस घर की कीमत 425 करोड़ रुपये है।
इस लिस्ट में अगला घर राजनेता-उद्योगपति नवीन जिंदल का है, जो दिल्ली शहर के सबसे पॉश इलाके में स्थित है। उनका आलीशान घर 3 एकड़ में फैला है और इस घर की कीमत 125-150 करोड़ रुपये है।
टाटा समूह के मालिक रतन टाटा का घर भी बेहद आलीशान है। ये घर मुंबई के कोलाबा में स्थित है। इस घर की कीमत 150 करोड़ रुपए आंकी गई है। उनका बंगला 13,350 वर्ग फुट हुआ है।
पुणे मे वैक्सीन मैन्युफैक्चरिंग इंस्टीट्यूट ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ चलाने वाले अरबपति पूनावाला परिवार ने 2015 में 750 करोड़ रुपये की बोली लगाकर लिंकन हाउस को खरीदा था.