चना दाल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी बहुत आसान है |तो आइये आज बनाते है चना दाल |
चना दाल - 1 कप, तेल, 2 चम्मच, हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच, नमक - 1 छोटा चम्मच
आवश्यक सामग्री
तेल - 3 बड़े चम्मच, जीरा - 1 छोटी चम्मच, अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच, प्याज - 1 ( कटी ), टमाटर -2 ( कटी ), लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच, धनिया पाउडर - 1 चम्मच, गर्म मसाला - 1 छोटी चम्मच, नमक, हरा धनिया
तड़का लगाने की सामग्री
चना दाल बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को साफ़ करके 2 से 3 अच्छे से धो ले |
स्टेप 1
अब दाल को कुकर में डालकर 3 कप पानी के डाल दे साथ ही में तेल, हल्दी पाउडर और नमक डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दे |
स्टेप 2
अब कुकर को गैस पर रख दे और कुकर में 4 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दे |
स्टेप 3
दाल उबल कर तैयार है अब को तड़का लगाने के लिए एक कड़ाई में तेल डालकर गर्म करे |
स्टेप 4
गर्म तेल में जीरा डाल दे और चटकने दे | अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कडछी से चलाते हुए 1 मिनट तक भुन ले |
स्टेप 5
अब इसमें कटी प्याज डाले और प्याज को चलाते हुए सुनहरी होने तक भुन ले |
स्टेप 6
अब इसमें टमाटर डाल दे और टमाटर को चलाते हुए नर्म होने तक पकाएं |
स्टेप 7
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिलाते हुए पकाएं |
स्टेप 8
लगभग 1 से 2 मिनट के बाद मसाले अच्छे से पककर तैयार है अब इसमें उबली चना की दाल डाल दे और कडछी से मिलाते हुए पकाएं |
स्टेप 9
अब इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं | 5 मिनट के बाद दाल में कटा हरा धनिया और गर्म मसाला डाल दे और अच्छे से मिक्स कर ले |
स्टेप 10
अब गैस को बंद कर दे तैयार है बनकर एकदम स्वादिष्ट चना दाल |
स्टेप 11
अब चना की दाल को सर्विंग बाउल में डालकर गर्मागर्म डालकर रोटी और चावल के साथ सर्व करे |
स्टेप 12