इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है।
जो रूट 2017 से इंग्लैंड टीम की कप्तानी संभाल रहे थे। तब से अब तक उन्होंने 64 टेस्ट में कप्तानी की, जिसमें 27 जीते और 26 हारे हैं।
बतौर कप्तान जो रूट ने 46.44 की औसत से 5295 रन बनाए हैं। इस दौरान रूट ने 14 शतक और 26 अर्धशतक जमाए।
जो रूट अपने खेल के अलावा पर्सनल लाइफ के लिए भी खूब चर्चित प्लेयर रहे हैं। खासकर अपनी वाइफ और बच्चे को लेकर।
आज हम आपको इंग्लैंड स्टार प्लेयर जो रूट के पर्सनल लाइफ के बारे में दिलचस्प बातें बताएंगे, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
जो रूट अपनी घरेलू जिंदगी में काफी रोमांटिक हैं। इसके आलावा वो उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जो शादी के पहले पिता बन गए थे।
जो रूट और उनकी वाइफ कैरी तब चर्चा में आए थे, जब 2016 T20 वर्ल्ड कप चल रहा था। उस दौरान रूट ने कैरी को घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था।
साल 2016 में रूट और कैरी ने सगाई की थी। इसके बाद दोनों ने 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया।
इस बीच शादी से पहले 7 जनवरी 2017 को उनकी पत्नी कैरी कॉट्रेल ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अल्फ्रेड विलियम रूट है।
जो रूट और कैरी ने दिसंबर 2018 में एक दूसरे से शादी की। रूट की वाइफ बेहद खूबसूरत हैं। रूट अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।