टाटा मोटर्स के लिए यह साल 2022 कार की बिक्री के लिहाज से शानदार रहा है। यह अनुमान है कि वे साल के अंत तक 5 लाख से अधिक इकाइयां बेचेंगे, जो कि पिछले साल की तुलना में 60% अधिक होगी। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार पंच रही है, जबकि नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है। लंबी प्रतीक्षा सूची होने के बावजूद लोग टाटा की कारों को खरीदने के लिए लंबा इंतजार करने को तैयार हैं।
इलेक्ट्रिक सेगमेंट का सबसे बड़ा खिलाड़ी
Tata Motors भारत में इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर सेगमेंट की सबसे बड़ी खिलाड़ी है। इस सेगमेंट में इसके कई मॉडल हैं, जिनमें Tata Nexon EV, Tata Tigor EV और Tata Tiago EV शामिल हैं। कंपनी 2023 में Tata Altroz और Punch का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई टियागो इलेक्ट्रिक को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और 24 घंटे के अंदर 10 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल गई। यह देश की सबसे सस्ती 5-सीटर इलेक्ट्रिक कार भी है, जिसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये है।
1 जनवरी से महंगी हो जाएंगी कार
Tata जनवरी 2023 से अपनी ICE कारों और EVs की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। इसका एक मुख्य कारण इन वाहनों को बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की ऊंची कीमत है। टाटा ने आगामी आरडीई मानदंडों के अनुपालन की लागत के बारे में भी बात की है। यह विशेष रूप से Nexon EV, Tiago EV और Tigor EV जैसे इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रभावित करेगा, जो बैटरी का उपयोग करते हैं। कई कंपनियां अब तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे बैटरी की कीमत बढ़ रही है।
2 सालों को लगातार बढ़ रहीं कीमतें
कोविड-19 के प्रकोप के बाद से कारों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले दो वर्षों में, कच्चे माल और चिप-सेमीकंडक्टर्स की लागत में नाटकीय रूप से वृद्धि हुई है, जिससे कारें और अधिक महंगी हो गई हैं। अगले साल अक्टूबर से सभी कारों में छह एयरबैग्स होने जरूरी हो जाएंगे, जिससे मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट और बढ़ जाएगी।