ऑटो

इन दो गाड़ियों ने बदल दी kia की किस्मत,बेच दी 8 लाख गाड़िया

किआ ने सेल्टोस एसयूवी के साथ भारत में कारोबार शुरू किया और अब इसके कुल 5 उत्पाद हैं- सेल्टोस, सॉनेट, केरेन्स, कार्निवल और ईवी6। किआ इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने सिर्फ 41 महीनों में 8 लाख कारें बेची हैं। भारत में कंपनी का सबसे अच्छा साल 2022 रहा है, जिसमें इसकी 3,36,619 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो कि एक साल में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है।

किआ के लिए कैसा रहा साल 2022?

कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2022 में कुल 3,36,619 कारें बेचीं, जो वर्ष 2021 की तुलना में 47.7 प्रतिशत की वृद्धि है। 2021 में कंपनी की कुल बिक्री 2,27,844 इकाई रही। वर्ष 2022 में, कंपनी की घरेलू बिक्री 40.1 प्रतिशत (2021 की तुलना में) बढ़कर 2,54,556 इकाई हो गई, जो 2021 में 1,81,583 इकाई थी। साल 2022 में कंपनी ने कुल 82,063 यूनिट्स का निर्यात किया।

कंपनी की दो सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें सेल्टोस और सोनेट हैं। साल 2022 में घरेलू बाजार में सेल्टोस की कुल 1,01,569 यूनिट्स और सॉनेट की 86,251 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी ये दोनों क्रमश: नंबर-1 और नंबर-2 की पोजीशन पर बने रहे।

2022 का आखिरी महीना भी अच्छा रहा

किआ इंडिया ने दिसंबर 2022 में 15,184 वाहन बेचे, जो दिसंबर 2021 में बेचे गए 7,797 वाहनों की तुलना में 94.7% अधिक है।

हरदीप सिंह बरार का बयान

भारत के वाइस प्रेसिडेंट और सेल्स एंड मार्केटिंग हेड हरदीप सिंह बावा ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी चुनौतियों और विभिन्न आपूर्ति और मूल्य व्यवधानों के बावजूद, हम देश में अपने ब्रांड के लिए अब तक की सबसे अधिक बिक्री हासिल करने में सफल रहे हैं.

Related Articles

Back to top button