आज का राशिफल 29 नवंबर 2021 पढ़ें सभी 12 राशियों का राशि फल

HMJ Correspondent
By HMJ Correspondent  - Editor
Rashifal 29 November 2021

Rashifal Today 29 November 2021: आज क्या है आपकी राशि का हाल? कैसा रहेगा आज आपका दिन! पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल और जानें कैसा होगा आपका दिन। आज का राशिफल 29 नवंबर 2021 बताएगा दैनिक तौर पर स्वास्थ्य, धन, प्रेम व विवाह, नौकरीपेशे आदि की भविष्यवाणियाँ।

Mesh Rashifal | Aries Horoscope in Hindi

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, कि इनसे आपको मन अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे घर की सुख सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी आपका का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

नेगेटिव– हो सकता है कि किसी कार्य में कुछ बाधाएं आए। जिसकी वजह से आपकी मनो स्थिति विचलित रहेगी और इसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। किसी भी प्रकार के स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है।

Vrish Rashifal | Taurus Horoscope in Hindi

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बेहतर बनी हुई है। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। तथा अपनी जीवन शैली को भी और अधिक उन्नत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

नेगेटिव- परिवारिक सदस्यों के बीच कुछ वैमनस्य की स्थिति बन सकती हैं। जिसकी वजह से तनाव बना रहेगा। इसलिए धैर्य और संयम बना कर रखना आवश्यक है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बनेगा। इस प्रकार की छोटी-छोटी समस्याएं आपके लिए तनाव का कारण बन सकते हैं।

Mithun Rashifal | Gemini Horoscope in Hindi

पॉजिटिव- सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। समान विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से संपर्क बनना आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

नेगेटिव- घर की सुख सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में खर्चा होगा। जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण वस्तु कि खोने या चोरी होने की भी आशंका लग रही है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर रखना जरूरी है। उनका मार्गदर्शन करते रहे।

Kark Rashifal | Cancer Horoscope in Hindi

पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से कुछ पुराने खराब संबंधों में सुधार आएगा। धन संबंधी गतिविधियां सकारात्मक बनी रहेंगे। जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे तथा आप अपने रचनात्मक तथा रुचि संबंधी कार्यों को भी सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे।

नेगेटिव- बच्चों की अत्यधिक घर खर्चालू प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना जरूरी है। भावुकता की बजाए व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें वरना लोग आप का गलत फायदा उठा सकते हैं। अपने क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। दोपहर बाद मन में कुछ नकारात्मक विचार भी परेशान करेंगे।

Singh Rashifal | Leo Horoscope in Hindi

पॉजिटिव- मित्रों या सहयोगियों से फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा और आप अपने आत्मविश्वास तथा भरपूर ऊर्जा द्वारा अपने कार्यों को उचित अंजाम देंगे।

नेगेटिव- परंतु दिन के दूसरे पक्ष में सावधान रहने की आवश्यकता है। अचानक कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है, तथा व्यर्थ के कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास व अहम आपके बनते कार्यों में रुकावट डाल सकता है।

Kanya Rashifal | Virgo Horoscope in Hindi

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही सकारात्मक बनी हुई है।प्रयासरत आर्थिक मामलों मैं जीत हासिल होगी। तथा कार्य योजनाएं भी सफल रहेंगी। कोई प्रॉपर्टी अथवा पारिवारिक संबंधी रुका हुआ मामला भी हल होने से परिवार में सुकून रहेगा।

नेगेटिव- आय और व्यय में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। वरना आर्थिक स्थिति संबंधी कुछ समस्याएं बन सकती हैं। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न कोशिश भी करेंगे। इसमें ऐसे लोगों से संपर्क ना बनाकर रखें। जीवन में किसी प्रकार के अधूरे पन का एहसास रह सकता है।

Tula Rashifal | Libra Horoscope in Hindi

पॉजिटिव- घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी । जिसकी वजह से सभी पारिवारिक सदस्य अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों का उच्च अध्ययन व अनुसंधान में उचित परिणाम हासिल होंगे। तथा जीवन बहुत ही सहज व सरल प्रतीत होगा।

नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज रखें क्योंकि इसमें पैसा और समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से तनाव रहेगा।

Vrishchik Rashifal | Scorpio Horoscope in Hindi

पॉजिटिव- इस समय की ग्रह स्थिति आपके मनोबल और आत्मविश्वास को मजबूत कर रही है। किसी भी विपरीत परिस्थिति का समाधान पाने में आप सक्षम रहेंगे। घर में किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगे। अपने आसपास के वातावरण में आप का प्रभुत्व बना रहेगा।

नेगेटिव- दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करे तथा गुस्से और आवेश जैसी स्थिति से भी दूर रहें। क्योंकि किसी प्रकार की वाद विवाद व लड़ाई झगड़े होने के आसार बन रहे हैं। अत्यधिक क्रोध व कटु वाणी पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है।

Dhanu Rashifal | Sagittarius Horoscope in Hindi

पॉजिटिव- आज समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप एक नई ऊर्जा प्रभावित करेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सुअवसर प्राप्त होंगे। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो उसमें गति आने की पूरी उम्मीद है।

नेगेटिव- घर में अनचाहे लोगों के आगमन से ना खुश रहेंगे।आर्थिक स्थितियों में कुछ उठापटक रहने से परेशान रहेंगे। घर परिवार के माहौल में भी नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में बहुत अधिक रुझान आने की वजह से व्यक्तिगत कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे।

Makar Rashifal | Capricorn Horoscope in Hindi

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत अच्छी होगी। इसलिए अपने महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें और उन पर तुरंत काम शुरू कर दें ,लक्ष्य प्राप्ति में भाइयों का भी बखूबी सहयोग प्राप्त होगा। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनेगी। तथा पढ़ाई में भी मन लगेगा।

नेगेटिव- परंतु कभी-कभी ऐसा भी महसूस होगा कि मेहनत की अपेक्षा परिणाम अनुकूल नहीं मिल रहे हैं।परंतु यह सिर्फ आपका वहम ही है।धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।

Kumbh Rashifal| Aquarius Horoscope in Hindi

पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रहा है। सिर्फ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपनी योग्यता व काबिलियत के बल पर घर में समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून प्राप्त होगा।

नेगेटिव- आपके पास बहुत अधिक योजनाएं होंगी, परंतु जल्दबाजी व भावुकता में कोई निर्णय ना ले। किसी प्रिय जन द्वारा कोई अशुभ समाचार प्राप्त होने से मन में उदासी भी रहेगी। दोस्तों या रिश्तेदारों का आपके कार्यों मैं मीन मेख निकालना आपसी संबंधों में कुछ दूरी ला सकता है।

Meen Rashifal | Pisces Horoscope in Hindi

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियों का दौर रहेगा। परंतु दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए पूर्णता अनुकूल रहेंगी। किसी शुभ चिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित फल प्राप्त होंगी तथा युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे|

नेगेटिव– दिन की शुरुआत कुछ कष्टदायक है इसलिए धैर्य व संयम से काम ले। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी के साथ बातचीत करते समय भी बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपकी किसी बात का गलत प्रभाव पड़ सकता है।

यहाँ पर सभी 12 राशियों का राशिफल, आज का दैनिक राशिफल 28 नवंबर 2021 का बतया गया है। डेली राशिफल देखने के लिए हमारी दैनिक राशिफल, आज का राशिफल लिंक को बुकमार्क कर ले। यहाँ पर डेली सभी 12 राशियों का राशिफल बताया जाता है।

Share this Article