Red Sea Film Festival: करीना कपूर खान सऊदी अरब में होने वाले रेड सी फिल्म फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंची और उनका लुक हर कोई देखता रह गया। वह अपने पति सैफ अली खान के साथ बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं। रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन सऊदी अरब में भाग लेने कई कलाकार पहुंचे है।
इनमें सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर भी शामिल है। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सऊदी अरब के जेद्दा में चल रहा है। इसमें बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भाग लिया है। इसमें शाह रुख खान, काजोल और प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकार शामिल है। उन्होंने न सिर्फ रेड कारपेट पर वॉक किया है बल्कि फैंस को एंटरटेन भी किया है।
करीना ने सैफ के साथ सऊदी अरब में लूटी महफिल
हाल ही में करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ सऊदी अरब में हुए रेड सी इंटरनेशनल अवार्ड में शामिल हुई थीं। इस दौरान दोनों का लुक रेड कार्पेट पर देखने लायक था। हसीना ने अपने दो हॉट लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती का एक अलग ही लेवल देखने को मिल रहा है। इस इवेंट में शाहरुख से लेकर प्रियंका चोपड़ा जैसे शिरकत करने पहुंचे थे।
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने भाग लिया है

अब फेस्टिवल के दूसरे दिन बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने इस फेस्टिवल में भाग लिया है। सोनम कपूर इस अवसर पर डीप नेक रेड गाउन पहने नजर आई। वह काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने अपने बाल बांध रखे थे और काफी शानदार ज्वेलरी भी पहन रखी थी। इस ड्रेस को उनकी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया था। उन्होंने मल्टीलेयर्ड डायमंड का नेकलेस पीस भी पहन रखा था।
करीना कपूर भी फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची थी
करीना कपूर भी फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची थी। उन्होंने ओलिव ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी थी, जिसको सब्यसाची ने डिजाइन किया था। वह अपने पति सैफ अली खान के साथ शो में भाग लेने पहुंची थी। सऊदी अरब का रेड सी फिल्म फेस्टिवल चर्चा में बना हुआ है। इस अवसर पर कई फिल्में भी दिखाई गई हैं जो कि दर्शकों को काफी पसंद आई है।
स्मार्ट सैफ के साथ शीयर साड़ी में करीना
करीना ने इस फेस्टिवल के दूसरे दिन इंडियन लुक लिया था, जिसमें वह बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं। जहां हसीना शीयर साड़ी पहनकर पहुंची थीं, तो वहीं सैफ अली खान वाइट टक्सिडो में नजर आए। करीना ने इस सुंदर साड़ी को फैशन डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन से पिक किया था, जो स्मोकी ग्रीन एंड गोल्ड कलर में थी। इस साड़ी पर सीक्वन का काम किया गया था। बेबो ने अपनी इस साड़ी के साथ जिस क्रॉप शीयर ब्लाउज को कैरी किया था, उस पर हेवी सीक्वन को ऐड किया गया था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।
अपने इस लुक के साथ करीना ने स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने थे। वहीं मेकअप के लिए ओलिव-ग्रीन आईशैडो, मस्कारा, कोहल्ड आईज, हाईलाइटर, न्यूड शेड लिप के साथ बालों को नीट बन में स्टाइल किया था। करीना का यह लुक बहुत ही ज्यादा अच्छा लग रहा था। उन्होंने हाथ में गोल्डन क्लच कैरी किया था। आप भी इस तरह का लुक अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए कैरी कर सकती हैं।