HSSC Self Declaration Form (Annexure E1) PDF Download [2022]

HMJ Correspondent
By HMJ Correspondent  - Editor
HSSC Self Declaration Form (Annexure E1) PDF

HSSC Self Declaration Form (Annexure E1) – Online HSSC Jobs Form Fill करते समय Student/Candidate को  HSSC की Website पर Self Attested Self-Declaration Form भरकर अपलोड करना होता है। HSSC Vacancy पेज पर डॉक्यूमेंट अपलोड करने के सेक्शन में (Self-Declaration in prescribed format: Refer Annexure E1.) ये लिखा होता है।

HSSC Self Declaration Form (Annexure E1) PDF
HSSC Self Declaration Form (Annexure E1) PDF

नोट: जिनकी फैमिली में कोई भी सरकारी नौकरी में है तो वो फॉर्म के शुरू में “Yes” टिक करे, ताकि आपको Self Declaration Format Form ना भरना पड़े। जिनके घर में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है उनको ये HSSC घोषणा पत्र भरना नहीं है। I इसको HSSC Undertaking Form भी कहते है।

वैसे इसके अलावा हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन नौकरी पेज के अंत में HSSC Declaration Certificate भी अपलोड करना पड़ता है। पर ये HSSC Self Declaration Form PDF लास्ट में अपलोड होने वाले HSSC Declaration Certificate PDF से अलग है। स्टूडेंट अपने HSSC Self Declaration Form Photo JPG/JPEG Format में अपलोड कर सकते है। HSSC Self Declaration Form Photo Maximum Size 150 KB का होना चाहिये।

  • अगर आपकी फोटो का Size बहुत ज्यादा हो गया है। तो आप Photoshop और Online Photo Editor की मदद से Photo Size कम कर सकते है। या आप गूगल भी कर सकते है Photo Size/Resize कैसे करे।
  • इसके अलावा अगर आपका Annexure E1 Self Declaration Form PDF में है तो उस PDF File को Photo में Convert करना होगा। इसके लिए आप गूगल कर सकते है “Convert PDF to JPG” या आप Online PDF to Photo Converter का इस्तेमाल कर सकते है।

HSSC Self Declaration Format Download 2022

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन स्व घोषणा प्रारूप प्रपत्र (HSSC Annexure E1) – ये एक Self Attested Undertaking Declaration Form होता जिसमे ये घोषणा की जाती है की विद्यार्थी / उम्मीदवार के घर में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। अगर इसमें कोई गलती पाई जाती है तो उम्मीदवार ज़िम्मेवार होगा।

जिनके परिवार में कोई सरकारी जॉब नहीं है तो उस स्टूडेंट की HSSC Exam में पांच नंबर की बढ़ोतरी दी जाती है। अगर किसी स्टूडेंट के माता या पिता की मृत्यु हुई होती है या कोई विधवा उम्मीदवार है उस केस में भी HSSC उम्मीदवार को और पांच नंबर की बढ़ोतरी दी जाती है। इस तरह HSSC नौकरी में उम्मीदवार को दस नंबर की बढ़ोतरी दी जा सकती है।

जिनके घर में गवर्नमेंट जॉब है उनको ये HSSC Self Declaration Format Download नहीं करना है और ना ही अपलोड करना है।

HSSC Official Website पर दो तरह के Self Declaration Format Upload करने होते है। एक होता है Annexure E1 Prescribed format Self Declaration Form और दूसरा Self Declaration Certificate जोकि लास्ट में अपलोड होता है। लेकिन इस आर्टिकल में HSSC Self Declaration Form 2022 की बात करेंगे।

इस आर्टिकल में बताया गया है की कैसे HSSC Self Declaration Format Download करना है, Self Declaration Form Fill कैसे करना है और Self Declaration Form Photo Upload कैसे करनी है।

HSSC Self Declaration Form Download 2022

HSSC की वेबसाइट पर Annexure E1 Form Pdf अपलोड की हुई है। जोकि “Self-declaration in prescribed format: Refer Annexure E1 to be uploaded along with application form.” वाला सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म है। Annexure E1 PDF में एक साथ कई Self Declaration Format दिए गए है जैसे –

  • Undertaking Form For No Family Member in Government Jobs.
  • Application Form For Certificate for An Applicant Whose Father Has Died
  • Application For For Widow Certificate
  • Experience Certificate
  • UNDERTAKING Form

HSSC Undertaking Form PDF यानि Self Declaration Format को Pdf और JPEG Photo Format में Download कर सकते है।

HSSC Self Declaration Form Fill

स्टूडेंट को Undertaking Form Download करके उसमे अपनी डिटेल्स भरनी है। और वापस इसको Scanner से Scan करके अपलोड करना होता हो। नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है की HSSC Self Declaration Format कैसे भरना है।

  • सबसे पहले ऊपर से Self Declaration Format Download करे।
  • फिर उस Photo या PDF को Print कर ले।
  • Student Name की जगह अपना नाम लिखे।
  • Father Name पर अपने पापा का नाम लिखे।
  • Age की जगह अपनी उम्र लिखे।
  • Residence/Place की जगह अपनी जगह का नाम लिखे।
  • District Name की जगह जिले का नाम लिखे।
  • HSSC Post Name की जगह पोस्ट का नाम लिखे।
  • Category No. की जगह पोस्ट की श्रेणी लिखे (यहाँ पर जाति मत डाल देना)
  • Advertisement Number की जगह पोस्ट Advertisement Number डालें
  • HSSC Job Post Notification Date की जगह उस तिथि को डाले जब जॉब पोस्ट हुई है।
  • Aadhaar Card Number की जगह आधार कार्ड नंबर लिखे।
  • Place Name And Date की जगह जगह और दिनाँक डाल दे।
  • Student Signature की जगह प्रार्थी अपने Signature कर दे।

आपका फॉर्म पूरा भर चूका है अब आपको इसको स्कैन करके अपलोड करना है।

HSSC Self Declaration Form Upload

Undertaking Form (No Employment In Family Declaration Form) Fill करने के बाद HSSC Post Page पर जाकर अपलोड कर दे।

  • HSSC Vacancy Page पर जाकर Resister करे।
  • Complete Details Fill करके HSSC Document Upload Section में चले जाये।
  • वहा पर लिखा होगा “Self-Declaration in prescribed format: Refer Annexure E1.”
  • उसपर ये  HSSC Self Declaration Form 2022 Upload कर दे।

Declaration Certificate

HSSC Declaration Certificate को सबसे लास्ट में भरकर अपलोड करना होता है। HSSC Post पेज के लास्ट में आपको Declaration Certificate Print Download का ऑप्शन आता है। आपको घोषणा पत्र डाउनलोड करके प्रिंट करना होता है फिर उस प्रिंट पर अपने Signature करना होता है। आपको फिर से उसको Scan करके Upload करना होता है।

HSSC Self Declaration Form FAQ

क्या सभी को HSSC Self Declaration Form भरना होगा?

नहीं, ये HSSC Undertaking Form सिर्फ उन्ही कैंडिडेट को भरना है जिनके परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है।

क्या HSSC Self Declaration Form और Declaration Certificate एक है ?

नहीं दोनों अलग अलग है।

क्या HSSC Self Declaration Form भरना जरुरी है ?

हाँ, जिनकी फॅमिली में कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है उनको ये फॉर्म भरना है। बाकि स्टूडेंट जिनके परिवार में कोई भी भी सरकारी नौकरी में है या था उसका ये फॉर्म अपलोड करने का ऑप्शन ही नहीं आएगा

HSSC Self Declaration Form Upload करने का क्या फायदा है?

जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी नहीं है उनको HSSC Exam में अतिरिक्त पांच नंबर की बढ़ोतरी दी जाती है।

HindiMeinJankari.com में आपको HSSC Self Declaration Form Download करने की जानकारी दी गयी है। ऊपर से आप HSSC Undertaking form Download कर सकते है। ये HSSC Self Declaration Format Valid है। अगर आपको कोई परेशानी आती है तो नीचे कमेंट करे। और सरकारी नौकरी और शिक्षा से जुडी जानकारी के लिए हिंदी में जानकारी को सब्सक्राइब करे।

Share this Article